तीसरे ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 17 (यार्ड 127) की मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में लॉन्चिंग

तीसरे गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, एल.एस.ए.एम. 17 (यार्ड 127) को 27 अक्टूबर 2023 को मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में कॉमोडोर वी. प्रवीण, ए.डब्ल्यू.पी.एस. (एम.बी.आई.) द्वारा लॉन्च किया गया। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरण / प्रणालियों के साथ, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की "मेक इन इंडिया" पहल का गर्वित ध्वजवाहक है।

भारत सरकार की "आत्मनिर्भर भारत" पहल के अनुरूप 11 x गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज के निर्माण और वितरण के लिए मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे, एक एम.एस.एम.ई. के साथ अनुबंध संपन्न हुआ। एम.एस.एम.ई. शिपयार्ड दो बार्ज सफलतापूर्वक वितरित कर चुका है। इन बार्ज का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आई.आर.एस.) के वर्गीकरण नियमों के तहत किया जा रहा है। ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना के जहाजों को जेटी और बाहरी बंदरगाहों दोनों में भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए रसद / गोला-बारूद के लदान और उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी।

  • तीसरे ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 17 (यार्ड 127) की मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में लॉन्चिंग

Back to Top