तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र द्वारा तट सफाई अभियान

तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र द्वारा तट सफाई अभियान

तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र के मुख्यालय द्वारा 07 दिसंबर 2019 को कूअम नदी के उत्तरी तट पर तट सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नौसेना के 300 से अधिक जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और प्लास्टिक और अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं से युक्त कचरा बड़ी मात्रा में एकत्र किया। इसके अलावा, 'प्लास्टिक से रक्षा - स्वच्छता ही सुरक्षा' विषय पर 30 बच्चों ने 'चित्रकारी प्रतियोगिता' में भाग लिया।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top