टाइगर ट्रायम्फ - 24

भारत और अमेरिका के बीच स्थापित साझेदारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एच.ए.डी.आर) अभ्यास, टाइगर ट्रायम्फ-24, 18 से 31 मार्च 2024 तक पूर्वी समुद्री तट पर निर्धारित है। भारतीय नौसेना के जहाज जिनमें इंटीग्रल हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट शामिल हैं, भारतीय नौसेना के विमान, भारतीय सेना के कर्मी और वाहन और भारतीय वायु सेना के विमान और हेलीकॉप्टर के साथ-साथ रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (RAMT) इस अभ्यास में भाग लेंगे। अमेरिका का प्रतिनिधित्व अमेरिकी नौसेना के जहाजों द्वारा किया जाएगा जिसमें अमेरिकी मरीन कॉर्प्स और अमेरिकी सेना के सैनिक सवार होंगे। यह अभ्यास एच.ए.डी.आर ऑपरेशन्स को अंजाम देने और दोनों देशों के बलों के बीच तेज़ी और सुचारू समन्वय सक्षम बनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) को विकसित करने पर लक्षित है। हार्बर चरण 18 से 25 मार्च 2024 तक निर्धारित है। दोनों नौसेनाओं के कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण भ्रमण, विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल आयोजन और सामाजिक इंटरैक्शन में भाग लिया जाएगा। हार्बर चरण के समापन पर, सैनिकों के साथ जहाज समुद्री चरण के लिए प्रस्थान करेंगे और निर्धारित स्थितियों के अनुसार समुद्री, अभियानी और एच.ए.डी.आर संचालन का उपक्रम करेंगे।

Back to Top