जिबूती में

आईएनएस त्रिकाण्ड की जिबूती यात्रा

आईएनएस त्रिकाण्ड का जिबूती बंदरगाह में प्रवेश

आईएनएस त्रिकाण्ड का जिबूती बंदरगाह में प्रवेश

भारतीय नौसेना के एक अग्रणी युद्धपोत, आईएनएस त्रिकाण्ड ने 10 अगस्त 15 को जिबूती बंदरगाह में प्रवेश किया और वहां 13 अगस्त 15 तक रहेगा। जिबूती के बंदरगाह ने हमेशा से भूमध्य सागर से गुजरने वाले भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का स्वागत किया है। नवंबर 2008 से, भारतीय नौसेना के युद्धपोत अदन की खाड़ी में समुद्री लूटपाट रोधी अभियानों का निरंतर संचालन कर रहे हैं। हाल ही में, जिबूती ने अप्रैल 2015 में चलाए गए ‘’आपरेशन राहत’’ अभियान में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें भारतीय युद्धपोतों ने आंतरिक संघर्ष से जूझ रहे यमन में फँसे विभिन्न देशों के 35 नागरिकों सहित 3000 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला था। भारत सरकार द्वारा प्रारंभिक बचाव के तौर पर निकाले गये लोगों को पहले जिबूती लाया गया था और इसके बाद यहां से उनके संबंधित देशों को भेजा गया।

आईएनएस त्रिकाण्ड का जिबूती बंदरगाह में प्रवेश

आईएनएस त्रिकाण्ड का जिबूती बंदरगाह में प्रवेश

1947 में भारत और 1977 में जिबूती की आजादी के पहले से ही दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच मजबूत संबंध रहे हैं। एडुलिस का बंदरगाह समुद्री व्यापार का केन्द्र रहा है, जहां भारतीय समुद्री व्यापारी सोने और हाथीदांत के लिए मसालों और रेशम का कारोबार करते थे। भारत और जिबूती के बीच के संबंध पारंपरिक और मित्रवत हैं।

जिबूती बंदरगाह के निकट

जिबूती बंदरगाह के निकट

इस बंदरगाह को भारतीय नौसेना के 'मैत्री के सेतु' के निर्माण के मिशन और मित्र देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने का एक अंग कहा जाता है। इस यात्रा का उद्देश्य इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना की शांतिपूर्ण उपस्थिति और अखंडता की पुनः पुष्टि करते हुए समुद्रिक सीमा क्षेत्र में भारत और जिबूती, दोनों के समक्ष आने वाली बढ़ती चुनौतियों से निपटना है।

जिबूती के प्रमुख से बातचीत

जिबूती के प्रमुख से बातचीत

विभिन्न प्रकार के हथियारों एवं दूर संवेदी उपकरणों से सुसज्जित भारतीय नौसेना के एक अत्याधुनिक युद्धपोत, आईएनएस त्रिकाण्ड की कमान कैप्टन विनय कालिया के पास है, जो हवा, सतह एवं उप-सतह से होने वाले सभी खतरों से निपटने में सक्षम हैं। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का एक हिस्सा है और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के अधीन है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है।

जिबूती के प्रमुख

जिबूती नौसेना के प्रमुख

जिबूती के प्रमुख

जिबूती नौसेना के प्रमुख

Djibouti Naval Delegation interacting Commanding Officer

जिबूती नौसेना प्रतिनिधिमंडल कमांडिंग ऑफिसर से बात करते हुए

Shri Nalin Kothari, Honorary Consul of India

श्री नलिन कोठारी, भारत के मानद प्रतिनिधि

Familiarisation visits of Djibouti Naval Officer onboard

जिबूती नौसेना ऑफिसर का पोत पर पारिवारिक दौरा

Trikand Delegation visit to JMSDF AKIZUKI

त्रिकांड प्रतिनिधि-मंडल का जेएमएसडीएफ अकीजुकी दौरा

Trikand Delegation visit to JMSDF AKIZUKI

त्रिकांड प्रतिनिधि-मंडल का जेएमएसडीएफ अकीजुकी दौरा

Back to Top