जापान-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास - जिमेक्स 2022

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान भारत समुद्री अभ्यास 2022 (जिमेक्स 2022) का छठा संस्करण 11 सितंबर 2022 को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।

जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जे.एम.एस.डी.एफ.) के जहाजों का नेतृत्व रियर एडमिरल हिराता तोशियुकी, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला फोर और भारतीय नौसेना के जहाजों का नेतृत्व रियर एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा द्वारा किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना के जहाजों ने जे.एम.एस.डी.एफ. जहाजों इजुमो, एक हेलीकॉप्टर कैरियर और तकानामी, एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक का बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर स्वागत किया। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित युद्धपोतों; सहयाद्री, एक बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट और पनडुब्बी रोधी वारफेयर कोर्वेट्स कदमत्त और कवरत्ती द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, ऑफशोर गश्ती वेसल सुकन्या, पनडुब्बियां, एम.आई.जी. 29के लड़ाकू विमान, लंबी दूरी समुद्री गश्ती विमान और शिप बॉर्न हेलीकॉप्टर भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

जिमेक्स 2022 में दो चरण शामिल हैं; समुद्र में अभ्यास और विशाखापट्टनम में बंदरगाह चरण।

यह संस्करण जिमेक्स की 10 वीं वर्षगांठ है, जो 2012 में जापान में शुरू हुई था। संयोग से यह भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के साथ भी मेल खा रहा है। जिमेक्स 2022 सतह, उप-सतह और वायु क्षेत्र में जटिल अभ्यास के माध्यम से दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच मौजूद उच्च स्तर की अंतर-क्षमता को मजबूत करना चाहता है।

  •  जापान-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास - जिमेक्स 2022
  •  जापान-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास - जिमेक्स 2022
  •  जापान-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास - जिमेक्स 2022
Back to Top