कमोडोर सर्वप्रीत सिंह ने दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (ऑपरेशंस) के रूप में पदभार संभाला

19 दिसंबर 2023 को कमोडोर सर्वप्रीत सिंह ने कमोडोर सुमीत कपूर एन.एम. से दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (ऑपरेशंस) के रूप में पदभार संभाला। कमोडोर सर्वप्रीत सिंह को 1 जुलाई 1997 को कमीशन किया गया था और वह नौसेना अकादमी, गोवा, डी.एस.एस.सी., विलिंगटन और एन.डब्ल्यू.सी., गोवा के पूर्व छात्र हैं। एक संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के रूप में, उन्होंने नौसेना मुख्यालय, पश्चिमी नौसेना कमान और पूर्वी बेड़े में विभिन्न नियुक्तियां प्राप्त की हैं। उनके कमान कार्यकाल में आई.सी.जी.एस. सी.-133, भा.नौ.पो. वीर, भा.नौ.पो. सुनयना और भा.नौ.पो. तीर शामिल हैं। वह सी.एस.ओ. (ऑपरेशंस) के रूप में पदभार संभालने से पहले वरिष्ठ अधिकारी, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन थे। कमोडोर सुमीत कपूर, एन.एम. कमोडोर (नौसेना प्रशिक्षण) के रूप में नौसेना मुख्यालय में जाएंगे।

Back to Top