एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एन.एम. ने भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में कमान संभाली

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एन.एम. ने 30 अप्रैल 2024 को भारतीय नौसेना की कमान 26वें नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में संभाली। वह एडमिरल आर हरि कुमार, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम., ए.डी.सी. की जगह लेते हैं जो भारतीय नौसेना में अपने गौरवशाली कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडगवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के रूप में, उन्होंने नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में सेवा की और बाद में निर्देशित मिसाइल विध्वंसक भा.नौ.पो. मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख युद्ध अधिकारी के रूप में सेवाएँ प्रदान कीं।

एडमिरल त्रिपाठी की समुद्री कमानों में भा.नौ.पो. विनाश, भा.नौ.पो. किर्च और भा.नौ.पो. त्रिशूल शामिल हैं। लगभग 40 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण संचालनात्मक और स्टाफ नियुक्तियाँ धारण कीं, जिनमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के बेड़ा संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन के निदेशक, नई दिल्ली में नेटवर्क सेंट्रिक संचालन के प्रधान निदेशक और नौसेना योजनाओं के प्रधान निदेशक शामिल हैं। रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने पर, उन्होंने नौसेना मुख्यालय में नौसेना स्टाफ (नीति और योजनाएँ) के सहायक प्रमुख के रूप में और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवा की। वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने पर, उन्होंने केरल के एझिमाला में प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट, नौसेना संचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवा की।

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कोच्चि के सिग्नल स्कूल, वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, करंजा के नेवल हायर कमांड कोर्स और संयुक्त राज्य अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज में नेवल कमांड कॉलेज में पाठ्यक्रमों में भाग लिया है।

30 अप्रैल 2024 को नौसेना स्टाफ के प्रमुख का पद संभालने से पहले वह नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे।

  • एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एन.एम. ने भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में कमान संभाली

Back to Top