आईएनए द्वारा आयोजित 'दिल्ली श्रृंखला 'सागर शक्ति वेबिनार

आईएनए द्वारा आयोजित 8वीं वार्षिक ' दिल्ली श्रृंखला ' सागर शक्ति वेबिनार को 11 और 12 अक्टूबर 2021 को लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नौसेना के पूर्व प्रमुख सीएनएस एडमिरल अरुण प्रकाश और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में अध्ययन निदेशक और रणनीतिक अध्ययन कार्यक्रम के प्रमुख डॉ हर्ष वी पंत सहित कई प्रख्यात समुद्री विशेषज्ञों द्वारा वार्तालाप किया जाएगा। डॉ शशि थरूर का भी वेबिनार में आमंत्रण भाषण देने का कार्यक्रम है। दो दिवसीय कार्यक्रम में हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्री इतिहास के पूर्ण स्पेक्ट्रम को तीन उप विषयों के तहत संबोधित किया जाएगा। उप विषय 1 इंडिया और बाकी दुनिया के बीच शुरुआती समुद्री संबंधों को समाहित करेगा, जो आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं और भारत के समुद्री संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेगें। वेबिनार का उप विषय 2, 15वीं से 19वीं सदी तक भारत की समुद्री यात्रा और समुद्री क्षेत्र में भारतीय प्रभाव को बनाए रखने के महत्व के संबंध में सीखे गए महत्वपूर्ण सबक पर आधारित है। अंतिम उप विषय ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता और उससे आगे भारत की समुद्री यात्रा से सीखे गए सबक पर आधारित है। वेबिनार का समापन 'भारतीय नौसेना दशकों (75 वर्ष) तक' पर एक पैनल चर्चा के साथ होगा।

Back to Top