आई.एन.एच.एस. संजीवनी में सी.-आर्म की स्थापना

उन्नत आर्थोपेडिक देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, आई.एन.एच.एस. संजीवनी ने अपने ऑपरेशन थिएटर में एक अत्याधुनिक उच्च आवृत्ति वाले फ्लैट पैनल इमेज इंटेंसिफिएर, जिसे आमतौर पर सी.-आर्म के रूप में जाना जाता है, स्थापित किया। इस तकनीक में 50,000 से अधिक इमेजेस की एक उल्लेखनीय भंडारण क्षमता है, इस प्रकार यह आर्थोपेडिक प्रक्रियाओं के दौरान वास्तविक समय में दृश्यीकरण प्रदान करता है। इस उपकरण की स्थापना से फ्रैक्चर और चोटों के चिकित्सा प्रबंधन में वृद्धि होगी जो न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों के लिए आवश्यक होती है। इस प्रणाली की उच्च आवृत्ति क्षमताएं सटीक इमेजिंग सक्षम करती हैं, सूचित निर्णय लेने में सर्जनों की सहायता करती हैं और इष्टतम रोगी परिणाम सुनिश्चित करती हैं। आई.एन.एच.एस. संजीवनी की उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को अपनाने और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करती है।

Back to Top