भा नौ पो तबर ने रूसी नौसेना के नौसेना दिवस समारोह में भाग लिया

भा नौ पो तबर रूसी नौसेना के 325वें नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2021 को सेंट पीटर्सबर्ग पहुँचा। 23 जुलाई को रूस में भारत के राजदूत, श्री डी.बी. वेंकटेश वर्मा ने पोत का दौरा किया जहां कमांडिंग ऑफिसर द्वारा उन्हें वर्तमान तैनाती के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना द्वारा हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और भारत-रूस के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती देने में उसकी भूमिका के लिए राजदूत ने प्रशंसा व्यक्त की।

रूसी नौसेना के बाल्टिक बेड़े के उपकमांडर, वाइस एडमिरल सर्गेई येलीसेएव ने 23 जुलाई 2021 को तबर का दौरा किया। पोत पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। उन्होंने रूसी संघ नौसेना (आरयूएफ़एन) के लिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इस पोत की भागीदारी के लिए भारतीय नौसेना का दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं और साथ ही उन्होंने अधिक परस्पर सहभागिता की भी कामना व्यक्त की। दौरे के समापन पर कमांडिंग ऑफिसर ने एडमिरल को पोत का राज चिह्न भेंट किया।

24 जुलाई को कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन महेश मांगीपुडी ने सेंट पीटर्सबर्ग में ऐतिहासिक पिस्कारियोवस्कॉय मेमोरियल कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि अर्पित की।

25 जुलाई को, यानी रूसी नौसेना के 325वें नौसेना दिवस पर यह पोत नौसेना परेड में पोतों की कतार में शामिल हुआ जिसकी समीक्षा रूसी राष्ट्रपति, श्री व्लादिमीर पुतिन द्वारा की गई। इस परेड में 50 से भी अधिक पोतों, मोटर नौकाओं, पनडुब्बियों, नौसेना विमानन के 48 विमानों और हेलीकॉप्टरों ने भाग लिया।

नौसेना दिवस समारोह के उपरांत, तबर 28 और 29 जुलाई 2021 को बाल्टिक समुद्र में दो रूसी नौसेनाओं के पोतों के साथ आयोजित किए जाने वाले अभ्यास इंद्रा में भाग लेगा।

  • भा नौ पो तबर ने रूसी नौसेना के नौसेना दिवस समारोह में भाग लिया

Back to Top