नौसेना के डोर्निएर विमान का हवाई सर्वेक्षण हुआ पूरा - पुरी के आसपास व्यापक तबाही

नौसेना के डोर्निएर विमान का हवाई सर्वेक्षण हुआ पूरा - पुरी के आसपास व्यापक तबाही

पुरी के निकट तट से गुजरने वाले अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान 'फनी' के प्रभाव का आकलन करने के लिए ओडिशा का हवाई सर्वेक्षण करने हेतु तैनात किए गए नौसेना के डोर्निएर विमान ने पुरी के आसपास कई स्थानों में वनस्पति को हुए भारी नुकसान को देखा। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंबे जड़ से उखड़े पाए गए जिससे कि पुरी की शहरी सीमाओं में सड़कों में व्यवधान उत्पन्न हो गया। पुरी रेलवे स्टेशन की छत उड़ी पाई गई। पुरी और चिल्का झील के बीच विशेष रूप से निचले क्षेत्रों में, बड़े पैमाने पर सैलाब देखा गया। डोर्निएर के चालक दल ने उड़ान के दौरान लगभग 50 नॉट की गति से चलने वाली बहुत तेज़ हवाओं पर गौर किया। हवाई सर्वेक्षण की फुटेज राहत और पुनर्वास की गतिविधि की योजना बनाने हेतु राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ साझा की गई।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top