भारतीय नौसेना बैंड के सिंफ़नी संगीत कार्यक्रम का आयोजन भा नौ पो चिल्का, ओडिशा में किया गया

भारतीय नौसेना बैंड के सिंफ़नी संगीत कार्यक्रम का आयोजन भा नौ पो चिल्का, ओडिशा में किया गया

नौसेना सप्ताह की गतिविधियों के रूप में, 15 दिसंबर 2018 को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर में भा नौ पो चिल्का के नौसेना बैंड ने प्रदर्शन किया। बहुत सारे गणमान्य व्यक्तियों, नौसेना के दिग्गजों, संकाय सदस्यों और छात्रों ने सिंफ़नी बैंड संगीत कार्यक्रम में भाग लिया। बैंड ने पश्चिमी शास्त्रीय और भारतीय पॉप संगीत के साथ-साथ देशभक्ति गीतों का भी शानदार प्रदर्शन किया। बैंड ने राडेट्ज़्की मार्च, एक सैन्य मार्चिंग ट्यून भी बजाया और संगीत कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के बाद देशभक्ति गीत 'जय भारती' के साथ हुआ। स्थान पर मौजूद लोगों ने प्रदर्शन की सराहना की और बैंड के लिए गरजनदार जयध्वनि की। संगीत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री असित त्रिपाठी, आईएएस, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव(होम), ओडिशा सरकार थें।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top