सिंगापुर के रक्षा मंत्री द्वारा चल रहे सिमबेक्स-18 के दौरान समुद्र में हाई टेम्पो एक्शन का अवलोकन

सिंगापुर के रक्षा मंत्री द्वारा चल रहे सिमबेक्स-18 के दौरान समुद्र में हाई टेम्पो एक्शन का अवलोकन

सिंगापुर गणराज्य के रक्षा मंत्री डीआर एनजी इंग हेन ने 20 नवंबर 2018 को बंगाल की खाड़ी में चल रहे सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास के 25 वें संस्करण के दौरान दोनों नौसेनाओं द्वारा समुद्री कार्रवाई का बारीकी से अवलोकन किया। माननीय रक्षा मंत्री के साथ आए सिंगापुर नौसेना गणराज्य के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल लियु चुएन हांग और दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों की मेज़बानी भारतीय नौसेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा ने की।

भारतीय नौसेना के फ्लैग शिप भा नौ पो शक्ति पर डीआर हेन के आगमन पर, उन्हें सम्पन्न हुए और चल रहे अभ्यासों की जानकारी दी गई। दोनों नौसेनाओं के पोतों द्वारा हवाई लक्ष्यों के सफलतापूर्वक मिसाइल एन्गेजमेंट्स, एंटी-पनडुब्बी युद्ध रॉकेट फायरिंग, मीडियम कैलिबर गन एन्गेजमेंट्स, उड़ान परिचालनों तथा भाग ले रहे पोतों तथा भारतीय नौसेना के हॉक जेट लड़ाकु विमानों द्वारा स्टीम पास्ट का रक्षा मंत्री ने अवलोकन किया। दोनों देशों के बीच नज़दीकी मैत्री और अचूक प्रभावशाली लक्षण के मद्देनज़र माननीय रक्षा मंत्री को फ्लैग शिप, भा नौ पो शक्ति पर दोनों देशों की नौसेनाओं के पोतों और विमानों ने पूरे जोश-ख़रोश के साथ हवाई सलामी दी।

दोनों देशों के बीच संबद्ध अभ्यासों और द्विपक्षीय संबंधों का महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि इस आयोजन में सिंगापुर के रक्षा मंत्री तथा दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के उच्चाधिकारियों की हाई प्रोफ़ाइल उपस्थिति रही। 1994 में आरम्भ हुए और निर्बाध रूप से आगे बढ़ते रहने में सिमबेक्स 18 को अभी तक हुए अभ्यासों के सबसे बड़े संस्करण के रूप में याद किया जा सकता है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top