वरुण 15 - भारत-फ्रेंच नौसेना अभ्यास

History

आईएन और एफएन पोतों द्वारा संयुक्त अभ्यास

इतिहास

भारतीय और फ्रेंच नौसेनाएं मई 1993 से द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास संचालित करती आ रही हैं। 2001 में, अभ्यासों को 'वरुण' के नाम से संबोधित किया गया। अभ्यास का पिछला संस्करण 2012 में तुलों, फ्रांस में आयोजित किया गया था। अभी तक, वरुण का आयोजन 13 बार हो चुका है।

वरुण 15 - भारत-फ्रेंच नौसेना अभ्यास

भारतीय नौसेना और फ्रेंच नौसेना के अधिकारियों की मुलाक़ात

2015 में अभ्यास

भारतीय और फ्रेंच नौसेना के भाग लेने वाले यूनिट इस प्रकार थे:-

भारतीय नौसेना

आईएनएस विराट, आईएनएस मुंबई, आईएनएस तर्कश, आईएनएस गोमती, आईएनएस दीपक, 2 एफएसी, आईएनएस शंकुल,

तट पर स्थित वायुयान - P8I, डोर्निएर और पोत के अन्दर वायुयान - सी हरियर, सीकिंग और चेतक।

क्रॉस डेक उड़ान का संचालन

क्रॉस डेक फ्लाइंग ऑपरेशन

आईएनएस विराट जहाज पर फ्रांसीसी नौसेना के पायलट

आईएनएस विरत पर फ्रेंच नौसेना पायलट

फ्रेंच नौसेना

एफएनएस चार्ल्स डी गॉल, एफएनएस चेवलियर पॉल, एफएनएस जीन डी विएने, एफएनएस मेयूज (टैंकर), पोत के अन्दर वायुयान - राफेल, सुपर एटेंडार्ड, ई2सी हावकेये, लिंक्स, पैंथर, अलौएट 3 और डॉफिन।

एफएनएस चार्ल्स डी गॉल

एफएनएस चार्ल्स डी गॉल

विशिष्ट आगंतुक दिवस। फ्रांस के एम्बेसडर, श्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर के आमंत्रण पर, डॉ. शरत चौहान, कमिश्नर और मुख्य मंत्री के सेक्रेटरी और प्रोफेसर (डॉ.) गजानन प्रभु गौंकर के साथ माननीय मुख्य मंत्री 02 मई 15 को वायुयान वाहक चार्ल्स डी गॉल पर चढ़े।

एफएनएस चार्ल्स डी गॉल पर विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों का आगमन

एफएनएस चार्ल्स डी गॉल पर विशिष्ट आगंतुक

इसके अतिरिक्त, नौसेना प्रतिनिधिमंडल में शामिल नौसेना उप प्रमुख एसपीएस चीमा, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पश्चिमी नौसेना कमांड और नौसेना उप प्रमुख एके चावला, डायरेक्टर जनरल नौसेना परिचालन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया। भारत के फ्रेंच एम्बेसडर और फ्रेंच कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के कमांडर ने वायुयान वाहक पर आईएन प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की।

एफएनएस चार्ल्स डी गॉल पर विशिष्ट अतिथियों की चहलक़दमी

एफएनएस चार्ल्स डी गॉल पर चहलकदमी करते हुए विशिष्ट आगंतुक

वरुण 2015 ने दोनों नौसेनाओं के बीच अधिक सहक्रिया और सहयोग को बढ़ावा देने का कार्य किया है। दोनों तरफ के वायुयान वाहकों की भागीदारी ने अलग-अलग वायुयान के बीच मुकाबला रणनीतियों से लाभ प्राप्त करने में दोनों ओर के वायुकर्मी को सक्षम भी किया।

मीडिया से संवाद

मीडिया वार्ता

दोनों नौसेनाओं के बीच इस तरह के परिचालानात्मक अभ्यासों का नियमित संचालन दोनों राष्ट्रों के बीच अधिक-से-अधिक समझ को बढ़ाने में सहायता करती है, जिससे पेशेवर वार्ताओं के जरिए एक-दुसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को भी अपनाया जा सके।

French Naval Officers Onboard INS Virat

आईएनएस विराट पर फ्रेंच नौसेना अधिकारी

.

Back to Top