आईएनएस अग्रणी (नेतृत्व प्रशिक्षण संस्थान)
संस्थान का नाम, स्थिति, पता और नजदीकी रेलवे स्टेशन
नाम | स्थिति | पता | फैक्स | फोन | रेलवे स्टेशन |
---|---|---|---|---|---|
आईएनएस अग्रणी | रेड फील्ड्स, कोयम्बटूर | आईएनएस अग्रणी, रेड फील्ड्स, कोयम्बटूर, 641 018 | (0422) 2315538 | (0422) 2315531 / 35 / 36 / 37 / 38 | कोयम्बटूर |
जलवायु और उन्नतांश (एल्टिट्यूड)
उन्नतांश | जलवायु | वार्षिक वर्षा |
---|---|---|
समुद्र स्तर से तकरीबन 142.66 मीटर की ऊँचाई पर। | साल भर सामान्य। | तकरीबन 60 सेंटीमीटर। |
पहुँचने के साधन
सड़क | रेल | वायु मार्ग |
---|---|---|
चेन्नई, कोच्चि, बैंगलुरु और अन्य महत्वपूर्ण शहरों से सीधे जुड़ा हुआ। | चेन्नई और देश के अन्य महत्वपूर्ण शहरों से सीधे जुड़ा हुआ। | शहर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार की वायु सेवाएँ उपलब्ध हैं। संस्थान से एयरपोर्ट की दूरी 13 किलोमीटर है। |
परिधान और बेडिंग
परिधान | बेडिंग |
---|---|
साल भर उष्णकटिबंधीय मौसम के कपड़े पहने जाते हैं। | ट्रेनीज को अपनी खुद की बेडिंग, कंबल, मच्छरदानी, बेड शीट और तकिया रखनी होती है। इन्हें स्थानीय बाजार में खरीदा भी जा सकता है। |
ठहरने का स्थान
अधिकारी | नौसैनिक |
---|---|
ये अधिकारियों के मेस में रहते हैं। | नौसैनिकों को उनकी रैंक के अनुरूप केबिन या डारमेट्री दी जाती है। |
मनोरंजन
खेल | टीवी/सिनेमा |
---|---|
संस्थान में इनडोर/ आउटडोर खेलों की सुविधा उपलब्ध है। | टीवी पर सैटेलाइट चैनल देखने की सुविधा उपलब्ध है। नजदीक ही कई एयर कंडीशंड थियेटर हैं जिनमें हिन्दी और अंग्रेजी फिल्में दिखायी जाती हैं। |
हथियार/ गोला-बारूद
ट्रेनीज को अपने साथ निजी हथियार/ गोला-बारूद लाने या रखने की अनुमति नहीं है।
जानवर/ पालतू जानवर
ट्रेनीज को अपने साथ जानवर/ पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं है।
बैंकिंग और अन्य सुविधाएँ
बैंकिंग | पोस्टल | टेलीफोन |
---|---|---|
बेस से लगभग एक किमी दूर इंडियन बैंक की एक शाखा है। | बेस से तकरीबन एक किमी दूर एक पोस्ट ऑफिस है। | बेस के भीतर एसटीडी/ आईएसडी बूथ है। |
होटल और रेस्तरां
कोयंबटूर में काफी संख्या में होटल और रेस्तरां मौजूद हैं।
यातायात
सार्वजनिक यातायात के लिये बस और टैक्सी उपलब्ध हैं।
चिकित्सा सुविधायें
बेस के भीतर एक रोगी-कक्ष है जिसमें चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हैं। नजदीक स्थित एयर फोर्स हॉस्पिटल में इन-पेशेंट ट्रीटमेंट दिया जाता है।
पुस्तकालय
संस्थान के पुस्तकालय में अच्छी संख्या में पुस्तकें हैं।