7वीं भा नौ बीएन स्टाफ वार्ता

7वीं भा नौ बीएन स्टाफ वार्ता

समुद्री क्षेत्र में भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में, भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के बीच 23 से 25 मार्च 2021 तक नई दिल्ली में 7वीं स्टाफ वार्ता का आयोजन किया गया। बांग्लादेश नौसेना प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व रियर एडमिरल मोहम्मद मोज़ामेल हक़, कमांडर चट्टोग्राम नेवल एरिया द्वारा किया गया। रियर एडमिरल जे. सिंह, नेवल स्टाफ उपाध्यक्ष ने भारतीय नौसेना के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया। कोविड 19 से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों में छूट के बाद पहली बार द्विपक्षीय स्टाफ वार्ता का आयोजन किया गया था। स्टाफ वार्ता के दौरान, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के साथ-साथ समन्वित गश्त, द्विपक्षीय अभ्यास बोंगोसागार, नौसेना प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी के आयोजन जैसे संयुक्त सहयोगी प्रयासों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बांग्लादेश नौसेना प्रतिनिधि मंडल ने 24 मार्च 2021 को भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल एम. एस. पवार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, नेवल स्टाफ उपाध्यक्ष से भी लाभप्रद बातचीत की।

भारत और बांग्लादेश इस वर्ष बांग्लादेश मुक्ति युद्ध और 1971 युद्ध में मिली जीत की स्वर्ण जयंती संयुक्त रूप से मना रहे हैं। संयुक्त रूप से अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया है जिसमें दोनों नौसेनाओं के पोतों द्वारा पारस्परिक दौरा, बांग्लादेश सशस्त्र बल के सैन्य दल द्वारा नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2021 में भागीदारी और फरवरी 2021 में नई दिल्ली में सूचना साझाकरण और अंतर-क्षमता के ऊपर हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में बीएन प्रतिनिधि मंडल की भागीदारी शामिल है। मार्च 2021 में, भारतीय सशस्त्र बल के दो त्रि-सेवा प्रतिनिधि मंडल 1971 युद्ध की युद्ध भूमि पर से 'विजय दिवस मशाल' ले जाने के कार्यक्रम और बांग्लादेश में 'स्वतंत्रता दिवस समारोह' में भाग लेंगे।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top