मोंगला, बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर में 8 – 10 मार्च 2021 को भारतीय नौसेना पोतों कीप्रथम यात्रा

मोंगला, बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर में 8 – 10 मार्च 2021 को भारतीय नौसेना पोतों कीप्रथम यात्रा

भारतीय नौसेना पोत सुमेधा, जो कि स्वदेश में निर्मित अपतटीय गश्त पोत और कुलीश, जो कि स्वदेश में निर्मित निर्देशित मिसाइल कोर्वेट है, जारी स्वर्णिम विजय वर्ष मनाने और ऐतिहासिक भारत-बांग्लादेशमैत्री को दोहराने के लिए 8 से 10 मार्च 2021 के बीच बांग्लादेश में ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोंगला में पोर्टकॉल करेगा।

यह पहली बार है कि कोई भी भारतीय नौसेना पोत बांग्लादेश में मोंगला बंदरगाह का दौरा कर रहा हैऔर इस दौरे का लक्ष्य 1971 के स्वतंत्रता युद्ध में शहादत देने वाले बांग्लादेशी और भारतीय सैनिकोंको श्रद्धांजलि अर्पित करना, और माननीय प्रधानमन्त्री द्वारा व्यक्त क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा औरविकास – सागर के अनुरूप इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और अच्छी व्यवस्था कायम करने की भारत कीदृढ़ता और प्रतिबद्धता को दोहराना है।

नौसेना स्टाफ अध्यक्ष की ओर से, पोतों के कमान अधिकारी बांग्लादेश नौसेना के साथ भारतीय नौसेना की एकता और भागीदारी की पुष्टि करने के लिए बांग्लादेश नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट करेंगे।कोविड-19 की सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पोत का चालक दल पेशेवर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेने के साथ ही बांग्लादेश नौसेना में उनके समकक्ष नौसैनिकों के साथ मैत्रीपूर्ण खेलों मेंभाग लेंगे, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top