मटेरियल अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार सँभाला

वाइस एडमिरल एस.आर. शर्मा, एवीएसएम, वीएसएम

मटेरियल अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार सँभाला

वाइस एडमिरल एस.आर. शर्मा, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 सितंबर 2020 को भारतीय नौसेना के मटेरियल अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार सँभाला। उन्हें 31 मार्च 1983 को इलेक्ट्रिकल ब्रांच में कमीशन किया गया था। एडमिरल को आईआईएससी, बेंगलुरु से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त है और वे नेवल हायर कमांड कोर्स के विशिष्ट भूतपूर्व छात्र हैं। अपने पैंतीस वर्षों से अधिक के शानदार करियर के दौरान, एडमिरल ने भा नौ पोत विंध्यागिरि, राणा, कृष्णा और मैसूर में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने मुंबई और विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में, और डबल्यूईएसईई, एटीवीपी मुख्यालय और नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में विभिन्न और चुनौतीपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

फ्लैग ऑफिसर के तौर पर, एडमिरल ने नौसेना मुख्यालय में सहायक मटेरियल अध्यक्ष (आईटी व सिस्टम्स) के तौर पर, एडमिरल सुपरिंटेंडेंट ऑफ नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम के तौर पर; मुख्य स्टाफ अधिकारी (टेक्निकल), ईएनसी मुख्यालय; विशाखापत्तनम में नौसेना परियोजना महानिदेशक, प्रोग्राम निदेशक, एटीवीपी मुख्यालय; और नौसेना मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन और ख़रीद नियंत्रक के तौर पर कार्य किया है। उनकी असाधारण सेवाओं का सम्मान करते हुए, एडमिरल को अतिविशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1994 में लेफ्टिनेंट वी.के. जैन स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया था।

भारतीय नौसेना में प्रमुख स्टाफ अधिकारी और सबसे वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के तौर पर, एडमिरल के प्रभारी होंगे पोत और पनडुब्बी के लिए सभी इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, हथियारों, सेंसरों, और आईटी संबंधित उपकरणों और प्रणालियों के रखरखाव प्रबंधन और जीवन-चक्र उत्पाद समर्थन और बड़े समुद्री और तकनीकी ढांचों के निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की ज़िम्मेदारी होगी।

Back to Top