ऑपरेशन समुद्र सेतु - भा नौ पो जलाश्व ईरान से 687 भारतीय नागरिकों के साथ वापस लौटा

ऑपरेशन समुद्र सेतु - भा नौ पो जलाश्व ईरान से 687 भारतीय नागरिकों के साथ वापस लौटा

"ऑपरेशन समुद्र सेतु" के लिए भारतीय नौसेना द्वारा तैनात भा नौ पो जलाश्व 01 जुलाई 2020 की सुबह बंदर अब्बास, ईरान से निकाले गए 687 भारतीय नागरिकों के साथ टुटिकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा। अभी तक भारतीय नौसेना के पोत ईरान से 920 भारतीय नागरिकों को वापस ला चुके हैं।

भारतीय नागरिकों की घर वापसी में ईरान स्थित भारतीय मिशन ने सहायता की। आवश्यक चिकित्सा जांच के उपरांत लोगों को पोत पर सवारी करने की मंजूरी दी गई। समुद्री यात्रा के दौरान कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों का भी सख्ती से पालन किया गया।

निकाले गए लोगों का स्वागत टुटिकोरिन में स्थानीय अधिकारियों ने किया और उनके शीघ्र अवरोहण, स्वास्थ्य जांच, आव्रजन और परिवहन के लिए उचित व्यवस्था की गई।

इस निकासी अभियान के साथ, जारी महामारी के दौरान भारतीय नौसेना अभी तक मालदीव, श्रीलंका और ईरान से 3992 भारतीय नागरिकों को वापस ला चुकी है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top