ऑप समुद्र सेतु - मालदीव में भारतीय नागरिक भा नौ पो ऐरावत पर सवार हुए

ऑप समुद्र सेतु - मालदीव में भारतीय नागरिक भा नौ पो ऐरावत पर सवार हुए

विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑप वंदे भारत के तत्वाधान में वर्तमान में जारी भारतीय नौसेना के ऑप समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना पोत ऐरावत ने आज मालदीव के माले बंदरगाह में प्रवेश किया।

तमिलनाडू में टूटिकोरिन बंदरगाह लौटने के लिए आज पोत पर कुल 198 भारतीय नागरिक सवार हुए। ऑप समुद्र सेतु के तहत नौसेना का पोत माले में पाँचवी बार प्रवेश कर रहा है। भारतीय नौसेना अभी तक अकेले मालदीव से ही 2,386 भारतीय नागरिकों को वापस घर ला चुकी है। उनमें से 195 तमिलनाडू के रहने वाले हैं जबकि बाकी पांडिचेरी के हैं।

पोत पर सवार होने से पहले सोशल डिस्टेन्सिंग और कोविड-19 रोकथाम उपायों के कड़े नियमों का पालन करते हुए आव्रजन औपचारिकताएँ, चिकित्सा जांच पूरी की गई और सामान का कीटाणुशोधन किया गया। पोत पर चालक दल और वापस लौट रहे यात्रियों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए विशिष्ट क्षेत्रों का भी सीमांकन किया गया है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top