मिशन सागर - मोरोनी बंदरगाह, कोमोरोस में भा नौ पो केसरी

मिशन सागर - मोरोनी बंदरगाह, कोमोरोस में भा नौ पो केसरी

मिशन सागर के भाग के रूप में, भारतीय नौसेना पोत केसरी 31 मई 2020 को कोमोरस में स्थित मोरोनी बंदरगाह पर पहुंची। इस कठिन समय में भारत सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रही है और उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए भा नौ पो केसरी कोमोरोस के लोगों के लिए कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं का कंसाइनमेंट ले जा रही है।

इसके अलावा, भारतीय नौसेना के डॉक्टर और पारामेडिक्स वाले 14-सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सा दल को भी कोमोरोस में अपने समकक्षों के साथ मिलकर काम करने, और कोविड-19 और डेंगू बुखार हेतु सहायता प्रदान करने के लिए इस पोत पर ले जाया जा रहा है। चिकित्सा दल में चिकित्सा और सामुदायिक विशेषज्ञ, और एक पैथोलॉजिस्ट सहित कई विशेषज्ञ शामिल हैं।

31 मई 2020 को भारत सरकार से कोमोरोस सरकार को दवाइयां सौंपने के आधिकारिक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में महामहिम श्रीमती लोयूब याकाउट जैदू, कोमोरस की स्वास्थ्य, एकजुटता, सामाजिक संरक्षण और लिंग संवर्धन मंत्री उपस्थित थी। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कमांडर मुकेश तायल, कमान अधिकारी, भारतीय नौसेना पोत केसरी, और कोमोरोस में भारत के महावाणिज्यदूत श्री सगुइर सैम द्वारा किया गया था।

कोमोरोस और भारत का हमेशा से ही करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध रहा है, और क्षेत्रीय और वैश्विक समस्याओं के लिए इनके विचार में समानताएं रही हैं। कोमोरोस को सहायता भारत सरकार की चल रही कोविड -19 महामारी के अलावा डेंगू बुखार के लिए भी है। 'मिशन सागर', कोविड-19 महामारी और इसकी परिणामी कठिनाइयों से लड़ने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद उत्कृष्ट संबंधों पर आधारित है। यह तैनाती 'क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास (सागर)’ के लिए हमारे प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप है, और आईओआर में देशों के साथ संबंध को अधिक सुदृढ़ बनाने के महत्व पर प्रकाश डालती है। इस ऑपरेशन को रक्षा एवं विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ निकट समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top