समुद्र सेतु - भारतीय नौसेना ने ईरान इस्लामी गणराज्य से नागरिकों को निकालने का काम शुरू किया

समुद्र सेतु - भारतीय नौसेना ने ईरान इस्लामी गणराज्य से नागरिकों को निकालने का काम शुरू किया

भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना ने 08 मई 2020 को ऑपरेशन समुद्र सेतु लांच किया था। भारतीय नौसेना पोत जलाश्व और मगर ने पहले ही मालदीव और श्रीलंका से 2,874 लोगों को कोच्चि और तुतिकोरिन पहुंचा दिया है।

समुद्र सेतु के अगले चरण में, भारतीय नौसेना पोत शार्दूल 08 जून 2020 को ईरान इस्लामी गणराज्य के बंदर अब्बास बंदरगाह से पोरबंदर, गुजरात तक भारतीय नागरिकों को वापस लाएगा। ईरान इस्लामी गणराज्य में भारतीय मिशन वापस लाए जाने वाले भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर रही है और आवश्यक चिकित्सा जांच के बाद उनकी यात्रा में सहायता करेगी।

भा नौ पो शार्दूल पर कोविड से जुड़े सोशल डिस्टेन्सिंग नियमों का पालन किया गया है और अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ, चिकित्सकों, हाइजीनिस्ट, पोषण विशेषज्ञों, मेडिकल स्टोर, राशन, व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण, फेस मास्क, जीवन रक्षण उपकरण आदि के लदान सहित निकासी अभियान के लिए पोत पर विशेष प्रावधान किए गए हैं। अधिकृत चिकित्सा वस्त्रों के अलावा, कोविड-19 संकट के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा विकसित नए उत्पादों सहित कोविड-19 से निपटने के लिए ज़रूरी उपकरण भी पोत पर रखे गए हैं।

निकाले गए लोगों को पोरबंदर की समुद्री यात्रा के दौरान मूल सुविधाएं और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। किसी भी आकस्मिकता के लिए विशेष आइसोलेशन कंपार्टमेंट भी रखे गए हैं। स्पर्शोन्मुख वाहकों सहित कोविड-19 से जुड़ी अनूठी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, यात्रा के दौरान कड़े नियम भी लागू किए जा रहे हैं।

पोरबंदर पहुंचने पर यात्रियों को राज्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top