ऑपरेशन समुद्र सेतु - मालदीव से लाए गए भारतीय नागरिकों के साथ भा नौ पो जलाश्व टुटिकोरिन पहुंचा

ऑपरेशन समुद्र सेतु - मालदीव से लाए गए भारतीय नागरिकों के साथ भा नौ पो जलाश्व टुटिकोरिन पहुंचा

"ऑपरेशन समुद्र सेतु" के लिए भारतीय नौसेना द्वारा तैनात भा नौ पो जलाश्व 7 जून 2020 को माले, मालदीव से निकाले गए 700 भारतीय नागरिकों के साथ टुटिकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा। वंदे भारत मिशन के तहत अभी तक भा नौ पो जलाश्व मालदीव और श्रीलंका से लगभग 2,672 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक लाया है।

भारतीय नागरिकों की घर वापसी में मालदीव स्थित भारतीय मिशन ने सहायता की। आवश्यक चिकित्सा जांच के उपरांत लोगों को पोत पर सवारी करने की मंजूरी दी गई। समुद्री यात्रा के दौरान कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों का भी सख्ती से पालन किया गया।

निकाले गए लोगों का स्वागत टुटिकोरिन में स्थानीय अधिकारियों ने किया और उनके शीघ्र अवरोहण, स्वास्थ्य जांच, आव्रजन और परिवहन के लिए उचित व्यवस्था की गई थी।।

इस निकासी अभियान के साथ, जारी महामारी के दौरान भारतीय नौसेना अभी तक मालदीव और श्रीलंका से 2874 भारतीय नागरिकों को वापस ला चुकी है।

 

 

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top