ऑपरेशन समुद्र सेतु - श्रीलंका से लाए गए भारतीय नागरिकों के साथ भा नौ पो जलाश्व टूटिकोरिन पहुंचा

ऑपरेशन समुद्र सेतु - श्रीलंका से लाए गए भारतीय नागरिकों के साथ भा नौ पो जलाश्व टूटिकोरिन पहुंचा

"ऑपरेशन समुद्र सेतु" के अंतर्गत भारतीय नौसेना द्वारा तैनात भा नौ पो जलाश्व 02 जून 2020 को कोलंबो, श्रीलंका से निकाले गए 685 भारतीय नागरिकों के साथ टूटिकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा।

भारतीय नागरिकों की घर वापसी में श्रीलंका स्थित भारतीय मिशन ने सहायता की। आवश्यक चिकित्सा जांच के उपरांत लोगों को पोत पर सवारी करने की मंजूरी दी गई। समुद्री यात्रा के दौरान कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों का भी सख्ती से पालन किया गया।

निकाले गए लोगों का स्वागत टूटिकोरिन में स्थानीय अधिकारियों ने किया और उनके शीघ्र अवरोहण, स्वास्थ्य जांच, आव्रजन और परिवहन के लिए उचित व्यवस्था की गई।

इस निकासी अभियान के साथ, जारी महामारी के दौरान भारतीय नौसेना अभी तक मालदीव (1488) और श्रीलंका (685) से 2173 भारतीय नागरिकों को वापस ला चुकी है।

भा नौ पो जलाश्व अब मालदीव जाएगा जहां से 05 जून 2020 को लगभग 700 भारतीय नागरिक वापस लाए जाएंगे।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top