भारतीय नौसेना अस्पताल पोत पतंजलि कारवार में कोविड-19 से लड़ाई में पहले मोर्चे पर

भारतीय नौसेना अस्पताल पोत पतंजलि कारवार में कोविड-19 से लड़ाई में पहले मोर्चे पर

कारवार स्थित भारतीय नौसेना अस्पताल पोत पतंजलि अपनी पूरी ताकत के साथ उत्तर कन्नड़ जिले में कोविड-19 के मरीजों के उपचार में जुटा हुआ है।

25 मार्च 2020 को देश भर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद कारवार जिला प्रशासन के अनुरोध पर काम करते हुए, भा नौ अ पो पतंजलि को 24 घंटों में हर लिहाज से तैयार कर दिया गया। 28 मार्च 2020 को कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का पहला समूह इसमें भर्ती किया गया। तीन डॉक्टरों, नौ चिकित्सा स्टाफ के साथ ही नौ सहायक स्टाफ ने अभी तक कोविड-19 के नौ पॉज़िटिव मरीजों की 24 x 7 देखभाल की है।

अस्पताल में भर्ती नौ मरीजों में से आठ का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले कुछ दिनों में इन आठ मरीजों को डिस्चार्ज करने के साथ ही, अस्पताल में केवल एक मरीज रह गया है जिसे 16 अप्रैल को भर्ती किया गया था और जो तेजी से स्वस्थ हो रहा है।

इस अतिरिक्त ज़िम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए, भा नौ अ पो पतंजलि में अस्पताल पर बड़ी संख्या में निर्भर नौसेना के कर्मचारियों और परिवारों की नियमित चिकित्सा देखभाल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top