भारतीय नौसेना मिशन तैनाती और मुकाबले के लिए तैयार

भारतीय नौसेना मिशन तैनाती और मुकाबले के लिए तैयार

मुंबई में कोविड-19 के लिए पॉज़िटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रखे गए छब्बीस नाविक तट प्रतिष्ठान भा नौ पो आंग्रे से जुड़े हुए हैं। अभी तक भारतीय नौसेना के किसी भी पोत, पनडुब्बी या एयर स्टेशन पर कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हमारी नौसेना संपत्तियाँ तीनों आयामों में मिशन के लिए तैनात हैं। इसके सभी नेटवर्क और अंतरिक्ष में स्थापित संपत्तियाँ पूर्ण तौर पर काम कर रही हैं। नौसेना युद्ध, मिशन योग्य और महामारी से लड़ने और साथ ही आईओआर में अपने मित्र पड़ोसी देशों की सहायता करने के राष्ट्रीय मिशन में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हमारी संपत्तियाँ पूर्व में मलक्का जलडमरूमध्य से लेकर पश्चिम में बाब-अल-मंदेब तक विशाल समुद्र की गश्त करने के साथ ही आदेन की खाड़ी में हमारे मर्चेंट पोतों और पायरेसी-रोधी गश्त को आश्वासन और संरक्षण देने के लिए ऑपरेशन संकल्प में जुटी हुई हैं।

07 अप्रैल को एक नाविक के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद पश्चिमी नौसेना कमान ने पूर्ण सतर्कता से कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए कांटैक्ट ट्रेसिंग और आक्रामक स्क्रीनिंग/ टेस्टिंग का कार्य किया। ये सभी नाविक अलाक्षणिक हैं और भा नौ अ पो अश्विनी में बेहतरीन चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

नाविक के कोविड-19 पॉज़िटिव पाए जाने पर, यूनिट के संपूर्ण परिसर को सील कर दिया गया था। नियंत्रण क्षेत्र और बफर क्षेत्र निर्धारित कर दिये गए हैं और ट्रांसमिशन श्रृंखला तोड़ कर महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल अनुसार समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।

नौसेना परिसर के भीतर अन्य सभी क्षेत्रों में सख्ती से लॉकडाउन लागू किया गया है और कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए क्वारंटाइन और सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। साथ ही मामलों की पहचान करने के लिए, यदि कोई है, घर-घर जा कर स्क्रीनिंग की जा रही है।

पहले के समान ही तटीय और अपतटीय सुरक्षा मिशन जारी हैं। नागरिक प्राधिकरणों और मित्र समुद्री देशों को सहायता देने सहित तुरंत ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए 14 दिन क्वारंटाइन में रहने का पालन करते हुए ऑपरेशनल यूनिट्स को तैयार रखा जा रहा है।

मुंबई, गोवा, कोच्चि और विशाखापत्तनम में नौसेना परिसर में देश के नागरिकों के उपयोग के लिए अनेक क्वारंटाइन सुविधाएं स्थापित की गयी हैं। पिछले सप्ताह, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर संघ शासित प्रदेश के 44 ईरानी तीर्थयात्रियों के एक समूह को, जिन्हें मुंबई में नौसेना सुविधा में क्वारंटाइन किया गया था, भारतीय नौसेना की ओर से प्राप्त देखभाल और सुविधा के बाद पूर्ण संतुष्टि के साथ उनके घर वापस भेज दिया गया। नौसेना के विमानों ने राज्य सरकारों की सहायता करते हुए हवाई मार्ग से आपूर्ति के सामान और कर्मचारियों को पहुंचाने के अनेक मिशनों को अंजाम दिया है।

भारतीय नौसेना ने हर संभव तौर पर अपने अनुभव साझा किए हैं, और दूसरी नौसेनाओं के साथ अपनी प्रोटोकॉल साझा करने की दृष्टि से भारतीय नौसेना द्वारा अपनाए गए SOP हिंद महासागर नेवल सिंपोजियम (आईओएनएस) की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

भारतीय नौसेना जहां तक संभव हो संक्रमण की रोकथाम के लिए समर्पित है और हमेशा की तरह समुद्री क्षेत्र में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूर्ण तौर से तैयार है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top