भारतीय नौसेना ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए राशन प्रदान किया

भारतीय नौसेना ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए राशन प्रदान किया

मुंबई में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान ज़रूरतमंदों की मदद के लिए, 04 और 08 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार को फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के बीच वितरण के लिए बुनियादी खाद्य पदार्थों से युक्त राशन पैकेट प्रदान किए गए।

03 अप्रैल 2020 को, मुंबई जिला कलेक्टर कार्यालय ने भा नौ से अनुरोध किया कि लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में फंसे प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने में सहायता की जाए। अनुरोध पर काम करते हुए, पश्चिमी नौसेना कमान ने तुरंत 04 अप्रैल 2020 को राशन के लगभग 250 पैकेट की व्यवस्था की। पैकेट में भोजन की वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा मौजूद कराई गई और मुसाफिर खाना के निकट और एशियाटिक लाइब्रेरी के निकट कलेक्टर ऑफिस में स्थानीय अधिकारियों को ये पैकेट सौंपे गए। कफ परेड और कालबा देवी को वितरण स्थल बनाया गया।

08 अप्रैल 2020 को, स्थानीय अधिकारियों को 500 अतिरिक्त राशन पैकेट सौंपे गए और कामठीपुरा क्षेत्र में फंसे निर्माण श्रमिकों के बीच भी वितरित किए गए।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top