गोवा नौसेना क्षेत्र ने की ज़रूरतमंदों की सहायता - कोविड-19

गोवा नौसेना क्षेत्र ने की ज़रूरतमंदों की सहायता - कोविड-19

कोविड-19 महामारी को काबू में लाने के लिए जारी प्रयासों के अंतर्गत और इस महामारी से जूझ रही आम जनता की सहायता के लिए, गोवा नौसेना क्षेत्र देश भर में लॉकडाउन के दौरान भोजन व आवश्यक सामग्री के वितरण के जरिए स्थानीय लोगों की मदद कर रहा है।

01 अप्रैल 2020 को, गोवा नौसेना क्षेत्र के मुख्यालय ने मंगोर हिल के पार्षद के सहयोग से गांधीनगर में रहने वाले दैनिक मजदूरों के परिवारों, प्रवासी मजदूरों और कम आय वाले परिवारों में आवश्यक सामग्री का वितरण किया। लगभग 1000 किलो आवश्यक सामग्री 200 परिवारों में बांटा गई। इसके अलावा, 600 किलो आवश्यक सामग्री शहरी विकास और समाज कल्याण मंत्री, श्री मिलिंद नाइक को सौंपी गई।

सप्ताह की शुरुआत में, डिफेंस सेक्योरिटी कोर के जवानों और भा नौ पो हंसा के भारतीय नौसेना के कर्मचारियों ने वास्को, गोवा में अनेक जगहों पर भोजन बांटा। लगभग 320 लोगों को गोवा में वास्को रेलवे स्टेशन, बोगदा और राम मंदिर में पका हुआ भोजन बांटा गया।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top