भा नौ पो सुमेधा ने सोमाली तट के निकट फंसे जहाज़ को मानवीय सहायता प्रदान की

भा नौ पो सुमेधा ने सोमाली तट के निकट फंसे जहाज़ को मानवीय सहायता प्रदान की

भा नौ पो सुमेधा, जो वर्तमान में अदन की खाड़ी में एंटी पायरेसी गश्त के लिए तैनात है, उसने 06 जनवरी 2020 को धो अल-हामिद के चालक दल को बचाया। "धो" नामक लकड़ी के एक पारंपरिक जहाज़, अल-हामिद का पता भा नौ पो सुमेधा के डेक से लांच किए भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर द्वारा लगाया गया था, जिससे इस बात की पुष्टि हुई कि वह जहाज़ संकट में था और सोमालिया के तट के निकट धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

नौसेना की तकनीकी टीम के साथ-साथ एक बोर्डिंग टीम अल-हामिद पर सामान्य निरीक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए रवाना हुई। अल-हामिद के चालक दल में 13 भारतीय नागरिक शामिल हैं। तकनीकी टीम के आकलन से पता चला कि धो का मुख्य इंजन शाफ्ट टूट गया था, जिसकी मरम्मत समुद्र में करना संभव नहीं था। उसके बाद धो को सोमाली तट से सुरक्षित रूप से खींच कर ले जाया गया।

इस बीच, धो अल-हामिद के मालिक ने मरम्मत के लिए धो को खींचने के लिए एक अन्य जहाज़ भेज दिया है। रवाना होने से पहले, भा नौ सुमेधा ने धो के चालक दल को ताज़ा पानी और दवाएं प्रदान की।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top