डार एस सलाम और ज़ै़ज़िबार, तंजानिया में भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्कवॉड्रन

डार एस सलाम और ज़ै़ज़िबार, तंजानिया में भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्कवॉड्रन

भारतीय नौसेना के प्रवासी परिनियोजन के भाग के रूप में, 14 से 17 अक्टूबर 2019 तक भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्कवॉड्रन के चार स्वदेशी निर्मित पोतों, भारतीय नौसेना के पोत तीर, सुजाता और शार्दुल, और भारतीय तटरक्षक पोत सारथी तंजानिया के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान, 1TS पोतों को 14 अक्टूबर 2019 को डार एस सलाम और 15 से 17 अक्टूबर 2019 तक ज़ै़ज़िबार के बंदरगाह पर बुलाया जाएगा। प्रथम प्रशिक्षण स्कवॉड्रन के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन वरुण सिंह हैं, जो भा नौ पो तीर के कमान अधिकारी भी हैं।

कोच्चि में ध्वजाधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्कवॉड्रन भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के साथ-साथ मित्र विदेशी देशों के अधिकारी कैडेटों को भी प्रशिक्षण प्रदान करता है। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नाविकविद्या, नौपरिवहन, पोत का संचालन, नाव से जुड़े कार्य और इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं जिसका प्रशिक्षण 1TS पोतों और सेल ट्रेनिंग भारतीय नौसेना पोतों तरंगिनी और सुदार्शिनी पर दिया जाता है।

पोर्ट कॉल के दौरान, प्रथम प्रशिक्षण स्कवॉड्रन के वरिष्ठ अधिकारी तंजानिया के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों और तंजानिया पीपुल्स के रक्षा बलों से मुलाकात करेंगे। सहयोग को बढ़ाने की दिशा में तंजानिया पीपुल्स के रक्षा बलों के साथ पेशेवर बातचीत की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त, सामाजिक जुड़ाव, खेल कार्यक्रम और सर्वोत्तम प्रक्रियायों का साझाकरण भी दोनों नौसेनाओं के बीच किया जाएगा।

तंजानिया और भारत ने लोकतंत्र और विकास के सामान्य महत्वों को साझा करते हुए पारंपरिक रूप से बेहतरीन और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध बनाए हैं। नियमित रूप से दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में उच्च स्तरीय विनिमय और वार्ता होती रहती है। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को दोनों देशों की सरकारों के बीच नियमित बातचीत के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

भारतीय नौसेना के पोत नियमित रूप से विदेशों में परिनियोजित हैं क्योंकि यह 'ब्रिड्जस ऑफ़ फ्रेंडशिप’ का निर्माण करने और मित्र देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के भारतीय नौसेना के लक्ष्य का भाग है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top