नौसेना स्टेशन करंजा, मुंबई में समुद्र तट पर सफाई अभियान चलाया गया

नौसेना स्टेशन करंजा, मुंबई में समुद्र तट पर सफाई अभियान चलाया गया

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर, नौसेना स्टेशन करंजा में पर्यावरण के संरक्षण के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ और समुद्र तट के सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा कार्मिक, असैन्य कर्मचारी, एनडब्ल्यूडब्ल्यूए (करंजा) की महिलाएं तथा नौसेना बाल विद्यालय (करंजा) और केंद्रीय विद्यालय (करंजा) के छात्र और शिक्षक सहित नौसेना स्टेशन करंजा में स्थित 16 नौसेना इकाइयों के 850 कार्मिकों ने भाग लिया। समुद्र के किनारे 4.5 किमी की लंबाई तक प्लास्टिक और गैर-जैव अवक्रमित कचरे को हटाने के अभियान से नौसेना स्टेशन करंजा में स्वच्छ, हरित, निर्मल और प्राचीन परिवेश बनाए रखने में सहायता मिली।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top