28वीं इंडो-थाई कोर्पेट - समापन समारोह

28वीं इंडो-थाई कोर्पेट - समापन समारोह

कैप्टेन बुन्पोत जैबुन्जोंग की कमान में रॉयल थाई नेवी का पोत (आरटीएन) एचटीएमएस क्राबुरी, एक निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट और तीसरी नेवल एरिया कमांड, रॉयल थाईलैंड नेवी का नौसेना समुद्री गश्ती डोर्निएर विमान इंडो-थाईलैंड समन्वित गश्ती (इंडो-थाई कोर्पेट) के 28वें चक्र के समापन समारोह के लिए 13 सितंबर 2019 को पोर्ट ब्लेयर पहुँचे। अंडमान व निकोबार कमान के कार्यवाहक नेवल कंपोनेंट कमांडर, कोमोडोर आर विनोद कुमार ने तीसरी नेवल एरिया कमांड के डिप्टी कमांडर रियर एडमिरल विट्टानरत गजसेनी के नेतृत्व वाले आरटीएन प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। कोर्पेट के लिए प्लानिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन 05 सितंबर 2019 को थाईलैंड के फुकेत में किया गया।

कमांडर मुकेश तायल की कमान में जलस्थलचर लैंडिंग शिप टैंक (बड़ा), भारतीय नौसेना पोत केसरी और साथ में भारतीय नौसेना समुद्री गश्ती डोर्निएर विमान ने भारतीय नौसेना की ओर से भाग लिया। 06 से 12 सितंबर 2019 तक कोर्पेट के समुद्री चरण के दौरान, दोनों नौसेनाओं की इकाइयों ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वित समुद्री गश्ती का आयोजन किया। इसके अलावा, प्रतिभागी पोतों और विमान ने शिप बोर्डिंग कार्यों, खोज व बचाव अभ्यास, समुद्र में समन्वित युद्धाभ्यासों, आदि सहित संयुक्त अभ्यासों का आयोजन किया। पोर्ट ब्लेयर में आगमन पर, रियर एडमिरल विट्टानरत गजसेनी और साथ में आतटीएन प्रतिनिधि मंडल ने अंडमान व निकोबार कमान मुख्यालय में चीफ ऑफ़ स्टाफ मेजर जनरल बेजी मैथ्यूज से भेंट की। बाद के कार्यक्रम में समुद्री चरण की डीब्रीफ, खेलकूद के कार्यक्रम, स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण और दोनों देशों के नौसैनिकों के बीच पेशेवर बातचीत शामिल है।

इस क्षेत्र की समुद्र से जुड़ी मुख्य चिंताओं का समाधान निकालने के लिए हाल ही के समय में भारतीय नौसेना की परिसंपत्तियों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा, भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित अन्य देशों को ईईजेड निगरानी, खोज व बचाव और अन्य क्षमता-निर्माण और क्षमता-विस्तार गतिविधियों के साथ मदद करने के कार्य में भी शामिल है। मौजूदा तैनाती इंटरऑपरेटेबिलिटी को मजबूत करने और समुद्र में दोस्ती का मजबूत बंधन स्थापित करने के भारतीय नौसेना के प्रयासों के अनुरूप है।

इंडो-थाई कोर्पेट के 28वें चक्र का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में अच्छी व्यवस्था कायम रखने और भारत और थाईलैंड के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भारत के मित्र और सामंजस्यपूर्ण देशों के साथ शांतिपूर्ण उपस्थिति और एकजुटता को बल देना है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top