4था इंडियन आयल डब्लूएनसी नेवी हाफ मैराथन 2019

4था इंडियन आयल डब्लूएनसी नेवी हाफ मैराथन 2019

इंडियन आयल डब्लूएनसी नेवी हाफ मैराथन का चौथा संस्करण रविवार 17 नवंबर 2019 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम, भारतीय नौसेना और इंडियन आयल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है, नौसेना दिवस के समारोह के भाग के रूप में पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा आयोजित अनेक संपर्क गतिविधियों में से एक है। 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से ही इस कार्यक्रम में तेज़ी से विस्तार हुआ है, और यह मुंबई का 2रा सबसे बड़ा और भारत का 5वा सबसे बड़ा दौड़ कार्यक्रम बन गया है। यह मार्की कार्यक्रम हमारे नागरिकों को सेना के श्वेवत में पुरुषों एवं महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर दौड़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है; 'गर्व से कदम से कदम मिलाकर चलना!'

इस कार्यक्रम का आयोजन तीन समयबद्ध दौड़ों में किया जाएगा अर्थात 21.1 किमी 'एयरक्राफ्ट कैरियर दौड़', 10 किमी 'डिस्ट्रॉयर दौड़', 5 किमी 'फ्रिगेट दौड़'।

यह कार्यक्रम विदेशी नागरिकों सहित सभी नागरिकों (पुरुष, महिलाएं व बच्चे) के लिए खुला है। दौड़ श्रेणियों के लिए न्यूनतम आयु है 5 किमी के लिए 12 वर्ष, 10 किमी के लिए 16 वर्ष और 21 किमी के लिए 18 वर्ष।

पंजीकरण 01 सितंबर 2019 तक या दौड़ के लिए स्थानों के भरने तक, जो भी पहले हो जाए, खुला है। पंजीकरण के लिए www.wnc-navyhalfmarathon.com पर लॉगऑन करें।

  • 4था इंडियन आयल डब्लूएनसी नेवी हाफ मैराथन 2019
Back to Top