भा नौ पो शिवाजी में साइकलिंग अभियान का संचालन किया गया

भा नौ पो शिवाजी में साइकलिंग अभियान का संचालन किया गया

12 जुलाई, 2019 को भा नौ पो शिवाजी ने प्रशिक्षु नाविकों के लिए यूनिट से पावना झील और पावना झील से यूनिट वापस लौटने के लिए साइकिल अभियान का संचालन किया। इस अभियान का उद्देश्य कैमाडरी, एस्प्रिट-डी-कॉर्प्स, स्पोर्ट्समैनशिप, फिजिकल फिटनेस और समूह सामंजस्य को बढ़ावा देना था। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा और संरक्षित रखने की पहल को भी प्रोत्साहित करना था। इस अभियान को ऑफिसर-इन-चार्ज, सेंटर ऑफ मरीन इंजीनियरिंग टेक्नॉलोजी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। यह साइकलिंग मार्ग लोहगढ़ और तिकोना फोर्ट के सुरम्य स्थलों से गुजरते हुए पावना झील पर जाकर समाप्त हुआ। टीम ने झील सफाई अभियान का संचालन भी किया, जिसमें साफ और हरित पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की काफी सहायता मिली।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top