भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का कोलकाता में उद्घाटन

भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का कोलकाता में उद्घाटन

एडमिरल सुनील लांबा, नौसेनाध्यक्ष ने 14 मई 2019 को कोलकाता के निकट डायमंड हार्बर पर भारतीय नौसेना के पहले पूर्ण रूप से तैयार सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) का उद्घाटन किया। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान, वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भी वहां मौजूद थे।

एसएसबी (कोलकाता) मध्य कोलकाता से लगभग 55 किमी दूर एक ऐसी भूमि पर स्थित है जहाँ पहले नेवल कोस्टल बैटरी था। भारतीय नौसेना का यह पांचवा सेवा चयन बोर्ड है जो स्थायी और लघु सेवा आयोग दोनों के अधिकारियों के लिए चयन करता है। अन्य बोर्ड भोपाल, बेंगलुरु, विशाखापट्टनम और कोयम्बटूर में स्थित हैं। हुगली नदी के तट पर 27 एकड़ क्षेत्रफल में फैले एसएसबी (कोलकाता) की क्षमता प्रति वर्ष लगभग 5000 अधिकारी-उम्मीदवारों की जाँच करने की है। यह बोर्ड एक बार में लगभग 160 उम्मीदवारों को समायोजित कर सकता है और यहाँ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग से सुविधाएं और आवास मौजूद हैं। बोर्ड में उपलब्ध सुविधाओं में जीटीओ ग्राउंड, टेस्टिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, स्टाफ के लिए आवास और एक मेडिकल इंस्पेक्शन रूम है। इन्हें न केवल कड़े परीक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, बल्कि ये उम्मीदवारों को आराम और सुविधा भी प्रदान करती हैं।

डायमंड हार्बर, कोलकाता में स्थित एसएसबी से भारतीय नौसेना में पुरुषों और महिलाओं दोनों प्रकार के अधिकारियों को शामिल करने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। इसका स्थान देश के उत्तरी और उत्तर पूर्वी भागों से आए उम्मीदवारों के लिए यात्रा के समय और प्रयास को कम करेगा।

  • भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का कोलकाता में उद्घाटन
  • भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का कोलकाता में उद्घाटन
  • भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का कोलकाता में उद्घाटन
  • भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का कोलकाता में उद्घाटन
Back to Top