39वीं दक्षिण नौसेना कमान असैनिक कर्मचारी खेलकूद चैंपियनशिप का समापन

39वीं दक्षिण नौसेना कमान असैनिक कर्मचारी खेलकूद चैंपियनशिप का समापन

08 दिसंबर 2018 को नौसेना बेस, कोच्चि में 39वीं दक्षिण नौसेना कमान असैनिक खेलकूद चैंपियनशिप का समापन हुआ। छह यूनिट्स अर्थात भा नौ पो ज़मोरिन, नेवल शिप रिपेयर यार्ड (कोच्चि), नौसेना आयुद्ध डिपो (एल्वे), मटेरियल आर्गेनाईजेशन (कोच्चि), नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड (कोच्चि) और भा नौ पो वेंदुरुथी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 90 महिलाओं सहित 300 से भी अधिक असैनिकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। समापन समारोह में स्टाफ प्रमुख, दक्षिण नौसेना कमान मुख्य अतिथि थे जिन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। इस चैंपियनशिप के दौरान पुरुषों के वर्ग में 20 प्रतियोगिताएं व महिलाओं के वर्ग में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा, भूतपूर्व नौसैनिकों के लिए रस्साकशी और 800 मीटर पैदल दौड़ का भी आयोजन किया गया। 257.5 पॉइंट्स के साथ भा नौ पो ज़मोरिन प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा जबकि 167 पॉइंट्स के साथ एनएडी (ए) को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में भा नौ पो ज़मोरिन से श्री एस शर्फ़िआज़ और श्री पी के राकेश और एनएडी (ए) से कुमारी वी अखिला मोल व्यक्तिगत चैंपियन बने।

Back to Top