पश्चिम नौसेना कमान गोल्डन जुबली, पहली महासागर नौकायन दौड़ को मुंबई से हरी झंडी दी गई

पश्चिम नौसेना कमान गोल्डन जुबली, पहली महासागर नौकायन दौड़ को मुंबई से हरी झंडी दी गई

01 दिसंबर 2018 को गेटवे ऑफ़ इंडिया और नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई से पश्चिम नौसेना कमान के कमांडिंग इन चीफ, वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा द्वारा पहली महासागर नौकायन दौड़ को हरी झंडी दी गई। इस दौड़ का आयोजन पश्चिम नौसेना कमान द्वारा अपनी गोल्डन जुबली के भाग के रूप में किया गया है।

रात भर चली इस दौड़ में रॉयल बॉम्बे याट क्लब, बॉम्बे मर्चेंट्स क्लब और पश्चिम नौसेना कमान सहित सात याट ने भाग लिया। सभी याट की लंबाई स्थिर नौतल के साथ 7.5 मीटर से अधिक है और वे रात भर खुले समुद्र में 85 नॉटिकल मील से अधिक की दूरी तय करेंगी। दौड़ का पहला राउंड मुरुड जंजिरा से आरंभ होगा वापस मुंबई के लिए रवाना होने से पहले समुद्र में 20 मील की दूरी और तय की जाएगी। इन याट को अपने प्रतिद्वंदियों के ख़िलाफ़ दौड़ लगते समय कमर्शियल शिपिंग और फिशिंग ट्रैफिक के बीच से गुज़रना होगा।

यह पहली बार है जब बड़ी नावों के लिए 'अपतटीय दौड़' का औपचारिक रूप से आयोजन किया गया है। यह दौड़ मुंबई की मजबूत समुद्री विरासत का जश्न मना रही है और साथ ही इसका लक्ष्य मुंबई वासियों को समुद्र से और अधिक जोड़ना है। अपनी स्थापना के समय से ही पश्चिम नौसेना कमान राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ मुंबई में याट कार्यक्रमों को मजबूती से बढ़ावा देती आ रही है और गोल्डन जुबली महासागर नौकायन दौड़ के साथ, कमान की योजना भारत में बड़ी नौकाओं की दौड़ के लिए नींव की स्थापना करना है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top