नौसेना की ओर से एक मानवीय स्पर्श

नौसेना की ओर से एक मानवीय स्पर्श

समाज के जरूरत मंद लोगों तक पहुँचने के लक्ष्य के साथ, दक्षिणी नौसेना कमान की ओर से एक टीम ने वर्ष 1974 में स्थापित डॉन बोस्को स्नेह भवन, पल्लुरुथी की मौजूदा सुविधाओं में सुधार करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की, जिससे बेघर बच्चों और युवाओं का पुनर्वास किया जा सके। नौसेना वैमानिकी तकनीकी संस्थान के नौसेना कार्मिकी ने परिसर में आवासीय सुविधा  बेहतर बनाने के लिए पंखों की मरम्मत की, परिसर की दीवारों की सफाई की एवं दीवारों और चारपाइयों पर दोबारा रंग किया। नौसेना पत्नी कल्याण संघ की ओर से महिलाओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

25 अक्तूबर 2018 को, सद्भावना सेवाओं के अलावा, बच्चों के स्वास्थ्य के संपूर्ण आकलन के लिए एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। नौसेना के कार्मिकी द्वारा प्रदान की गई विभिन्न सुविधाएं जैसे कि वाटर डिस्पेंसर, आयरन बॉक्स/बोर्ड, चाय की केतलियां और थर्मो फ्लास्क, खेलकूद की वस्तुएं जैसे कि साईकल, फुटबॉल, कैरम और चेस बोर्ड के साथ-साथ खाने की अन्य वस्तुएं नव्वा की अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, श्रीमती सपना चावला द्वारा बच्चों को सौंपी गई।

फुटबॉल का एक मैत्रीपूर्ण मैच और टेलीगेम कार्यक्रम के मुख्य अंश थे, जिसमें अनेक बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान  का भी आयोजन किया गया।

नौसेना सप्ताह 2018 के जश्न की एक पूर्व झलक का यह कार्यक्रम अनेक सामाजिक व सामुदायिक संपर्क गतिविधियों का एक विस्तार था जिसमें भारतीय नौसेना ने सम्पूर्ण वर्ष भाग लिया।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top