श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा

श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा

श्रीलंकाई नौसेना के दो पोत, एलएनएस सागर और सुरनिमिला, जिनको क्रमशः कैप्टेन एनएमजेडी निस्संक, आरडब्लूपी, आरएसपी और कैप्टेन एमएचसीके सिल्वा कमान कर रहे हैं, 08 – 11 अक्तूबर 18 के बीच कोच्चि का दौरा कर रहे हैं। कमान अधिकारीयों ने 09 अक्तूबर 18 को रियर एडमिरल आरजे नादकर्णी, वीएसएम, चीफ ऑफ़ स्टाफ, दक्षिणी नौसेना कमान से भेंट की और दोनों नौसेनाओं के बीच विदेशी सहयोग के मामलों पर विचार-विमर्श किया, विशेष रूप से जिनका संबंध प्रशिक्षण से था। कमान अधिकारीयों ने स्टेशन में अन्य फ्लैग ऑफिसर्स के साथ भी बातचीत की।

कोच्चि के दौरे के दौरान, श्रीलंकाई नौसेना के कर्मचारियों ने भारतीय नौसेना प्रशिक्षण सुविधाओं यानी, नेविहेशन एंड डायरेक्शन स्कूल, एंटी सबमरीन वॉरफेयर स्कूल, सिग्नल स्कूल, वाटर सर्वाइवल ट्रेनिंग फेसिलिटी, डैमेज कंट्रोल ट्रेनिंग फेसिलिटी, द्रोणाचार्य, और नेवल ओशनोग्राफी और मीटियरोलॉजी स्कूल का दौरा किया। भारतीय नौसेना व श्रीलंकाई नौसेना के कर्मचारियों के बीच एक दोस्ताना फुटबॉल का भी आयोजन किया गया था।

श्रीलंका के साथ भारत के द्विपक्षीय सामाजिक व सांस्कृतिक संबंध ऐतिहासिक दौर से चले आ रहे हैं। पिछले दो दशकों में, नियमित दौरों के साथ-साथ व्यापार व निवेश में बढ़त के साथ, श्रीलंका के साथ भारत के संबंध एक व्यापक भागीदारी में बदल गए हैं। निकट के समुद्री पड़ोसी होने के नाते, दोनों राष्ट्र व नौसेनाएं बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने की साझा परिकल्पना भी रखते हैं, जैसा कि द्विपक्षीय मुलाकातों की मिलन श्रृंखला और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में श्रीलंकाई नौसेना की नियमित भागीदारी से देखने को मिलता है। दोनों नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण सहयोग का दायरा व्यापक है। पिछले महीने भी दोनों नौसेनाओं के पोतों से युक्त द्विपक्षीय अभ्यास - स्लिनेक्स (श्रीलंका भारत नौसेना अभ्यास) का ताज़ा संस्करण देखने को मिला।

श्रीलंकाई नौसेना के पोत 11 अक्तूबर 18 को कोलंबो के लिए रवाना होंगे, और प्रस्थान पर भारतीय नौसेना के पोत के साथ गमन अभ्यास (पासेक्स) की भी योजना बनाई गई है।

  • श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा
  • श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा
  • श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा
  • श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा
  • श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा
  • श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा
  • श्रीलंकाई नौसेना पोतों का कोच्चि का दौरा
Back to Top