दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा समुद्र में गए मछुआरों को मौसम की चेतावनी

दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा समुद्र में गए मछुआरों को मौसम की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 05 अक्तूबर 2018 को दक्षिण पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप द्वीपों के निकट के क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के बनने की संभावना के संबंध में मौसम की चेतावनी जारी की गई है।

भारतीय नौसेना ने इस चेतावनी को स्थानीय जनता और मछुआरों के बताने के लिए हिंदी, अंग्रेज़ी, मलयालम और तमिल जैसी विभिन्न भाषाओं में प्रसारित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। मत्स्य पालन विभाग द्वारा किए गए अनुरोध के आधार पर, दक्षिणी नौसेना कमान ने अपनी संपत्तियों को तैनात किया है, जिसमें केरल के तट और एलएंडएम द्वीपों पर तैनात नौसेना के पोत और डोर्निएर विमान शामिल हैं, जिससे कि समुद्र में गई मछली पकड़ने की नावों को मौसम की चेतावनी और उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी जा सके। स्थानीय मछुआरों की सुरक्षा के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, हवा के साथ-साथ सतह दोनों पर मौजूद कोच्चि स्थित नौसेना की सभी संपत्तियों को प्रतिकूल मौसम के चलते किसी प्रकार की आकस्मिकता के मामले में राज्य प्रशासन और स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार की सहायता देने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। समुद्र में मौसम की परिस्थितियों पर चौबीसों घंटे नज़र रखी जा रही है और भूमि पर किसी प्रकार की घटना के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ निकटता से संपर्क बनाया जा रहा है।

Back to Top