पश्चिमी नौसेना कमान स्वर्ण जयंती समारोह

डब्लूएनसी स्वर्ण जयंती नौकायन अभियान का मैंगलोर में समापन

पश्चिमी नौसेना कमान की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए की जा रही गतिविधियों के भाग के रूप में, 26 सितंबर से 08 अक्तूबर 2018 के बीच में एलसी 40 क्लास सेलबोट, आईएनएसवी बुलबुल पर एक नौकायन अभियान का आयोजन किया गया। नौकायन जहाज़ ने अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया और 08 अक्तूबर 2018 को शाम 5:30 बजे के आसपास न्यू मैंगलोर के बंदरगाह में गर्व से प्रवेश किया। इस अभियान के अंतर्गत पश्चिमी सीबोर्ड पर गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्य शामिल थे। इस अभियान के दौरान, ‘बुलबुल’ पोरबंदर, मुंबई, गोवा और मैंगलोर के बंदरगाहों पर रुका। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, जो कि स्वयं तीक्ष्ण नाविक हैं, उन्होंने भी चालक दल को प्रेरणा देने के लिए मुंबई से गोवा तक के चरण में नौकायन जहाज़ की यात्रा की।

समुद्र में, चालक दल ने प्रति चरण में लगभग 3 से 4 दिन का समय बिताया। उन्हें प्रकृति के प्रकोप का भी सामना करना पड़ा और आगे चलने के लिए उन्हें केवल हवा के उपयोग से नौका चलानी थी। जहाज़ पर सीमित स्थान होने के चलते, चालक दल को खाने-पीने की केवल सूखी चीज़ों और ताज़े पानी की सीमित मात्र पर ही गुज़ारा करना पड़ा। बिजली, नहाने के लिए ताज़े पानी या खाने के लिए ताज़े सामान जैसी बुनियादी ज़रूरतों के अभाव में चालक दल के लिए समुद्री यात्रा चुनौतीपूर्ण थी। इसके अलावा, समुद्र में बारिश, गरज के साथ छींटों और विभिन्न मौसमों द्वारा उत्पन्न तेज़ हवाओं ने समुद्र में समय बिताना मुश्किल किया लेकिन चालक दल ने संयम के साथ इन मुश्किलों का सामना किया।

Pages

  • 1
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top