गोल्डन ग्लोब रेस 2018 - बचाव अभियान

गोल्डन ग्लोब रेस 2018 - बचाव अभियान

स्वदेशी निर्मित नौकायन पोत 'थुरिया' पर गोल्डन ग्लोब रेस 2018 (जीजीआर) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय नौसेना के कमांडर अभिलाष टोमी को 21 सितंबर 2018 को पीठ की चोट का सामना करना पड़ा। वह दक्षिण हिंद महासागर में, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया से पश्चिम दक्षिण पश्चिम दिशा में लगभग 1,900 समुद्री मील और कन्याकुमारी से लगभग 2,700 समुद्री मील की दूरी पर हैं। कमांडर अभिलाष टोमी को बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। कैनबरा में स्थित ऑस्ट्रेलियाई बचाव समन्वय केंद्र ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग और भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियों के साथ बचाव मिशन का समन्वय कर रहा है। भारतीय नौसेना के पी-8आई विमान ऑपरेटिंग पूर्व मॉरीशस द्वारा 23 सितंबर 2018 को 0750 बजे एसवी थुरिया को देखा गया। बचाव कार्य के पूरा होने तक भारतीय नौसेना और आरएएएफ विमान द्वारा नौका पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आई एन एस सतपुड़ा का एक चेतक हेलीकॉप्टर और टैंकर भा.नौ.पो. ज्योति के साथ हिंद महासागर में संचालित बचाव अभियान के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने अपने अंतिम संदेश में संकेत दिया है कि वे नौका पर सुरक्षित हैं; हालांकि पीठ की चोट के कारण हिलने-डुलने में असमर्थ हैं।

  • गोल्डन ग्लोब रेस 2018 - बचाव अभियान
  • गोल्डन ग्लोब रेस 2018 - बचाव अभियान
Back to Top