भारतीय नौसेना ने कर्नाटक में बचाव दलों को तैनात किया

भारतीय नौसेना ने कर्नाटक में बचाव दलों को तैनात किया

कर्नाटक राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के दौरान, मुख्यालय कर्नाटक नौसेना क्षेत्र ने 17 अगस्त 2018 से कोडागु क्षेत्र में जेमिनी नाव वाले दो बचाव दलों को तैनात किया है। भारतीय नौसेना दलों को एनडीआरएफ और नागरिक प्रशासन के साथ एकीकृत किया गया और उन्होंने कल्लूरु और देवासुर गांवों के 67 लोगों को बचाया। क्षेत्रों में सड़क द्वारा जाना बहुत ही मुश्किल हो गया है। बचाए गए लोगों में दो गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग लोग शामिल हैं। नागरिक प्रशासन द्वारा मडिकेरी के पास एक राहत केंद्र लगाया गया है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top