ईएनसी विशाखापट्टनम कार्य और भूमिका

कार्य और भूमिका

War Memorial, Vizag

युद्ध स्मारक, विज़ाग

ईएनसी, पोर्ट ब्लेयर के मुख्यालय के साथ देश की पहुंच और प्रभाव को मजबूत करने के लिए ट्राई सर्विस अंडमान और निकोबार कमांड के साथ मिलकर परस्पर कार्य करता है। यह भारतीय नौसेना के दो परिचालन कमांडों में से एक है और बंगाल की खाड़ी के सम्पूर्ण हिस्से के साथ-साथ हिंद महासागर के कुछ हिस्से इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। मलाक्का स्ट्रेट और डोंड्रा हेड शिपिंग लेन बहुत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान हैं, जो प्रस्तावित सेतु समुद्रम शिप चैनल और समुद्री मामलों के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय सामीप्यता को सशक्त करने के साथ ही इस क्षेत्र पर लगातार चौकसी रखने और हमेशा मुस्तैद रहने की ज़िम्मेदारी ईएनसी पर बनाए रखता है। उत्तर में सेना का कोलकाता स्थित पूर्वी कमांड, दक्षिण में वायुसेना का तिरुवनंतपुरम स्थित दक्षिणी वायु कमांड तथा पूर्व में पोर्ट ब्लेयर में अंडमान एवं निकोबार कमांड ईएनसी के बगली भाग की रक्षा करता है। दक्षिण में कट्टाबोमन से उत्तर में कोलकाता तक फैली ईएनसी की विभिन्न इकाइयों ने समय के साथ तालमेल रखते हुए एक प्रभावी स्पोर्ट ग्रुप के रूप में विकसित किया है जिससे ईएनसी सभी परिचालन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सक्षम बना है।

परिचालन क्षेत्राधिकार

ईएनसी का परिचालन क्षेत्राधिकार देशांतर 77˚ 15 'और 91˚ 30' ई के बीच फैला हुआ है। इसमें समस्त बंगाल की खाड़ी शामिल है और यह दक्षिणी हिंद महासागर में 16˚ एस अक्षांश तक फैली है। इस क्षेत्र में भारत के समुद्री हितों की देखभाल करने की पूरी ज़िम्मेदारी ईएनसी की है। पूर्वी समुद्र तल में 2,600 किलोमीटर की तटीय रेखा और छह लाख वर्ग किलोमीटर का एक एक्सक्लुसिव इकोनामिक ज़ोन (विशेष आर्थिक क्षेत्र) है, जो देश के कुल ईईज़ेड का लगभग 30% है। इस क्षेत्र में पूर्वी हिंद महासागर के छह समुद्र तटीय देशों अर्थात् बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका का जल भी शामिल है।

Back to Top