भा नौ पो शिवाजी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
भा नौ पो शिवाजी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
भा नौ पो शिवाजी ने 05 से 10 जून 2018 तक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने के लिए स्वच्छता अभियान, 'प्लास्टिक का उपयोग बंद करने' पर व्याख्यान और 'एन्विएशन' थीम पर आधारित हेल्थ वाक सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न स्थानों पर कर्मियों और उनके परिवारों द्वारा 200 से अधिक पौधे लगाए गए थे। इसके अलावा, नौसेना पत्नी कल्याण संघ के प्रकृति समूह ने 100 से अधिक पौधे लगाकर 'तितली क्षेत्र' बनाया।