आईएनएस सुमित्रा की सुवा फिजी यात्रा (26-29 अक्टूबर 16)

आईएनएस सुमित्रा की सुवा फिजी यात्रा (26-29 अक्टूबर 16)(26-29 Oct 16)

आईएनएस सुमित्रा की सुवा फिजी यात्रा (26-29 अक्टूबर 16)

भारतीय नौसेना के जहाज सुमित्रा का सुवा बंदरगाह में प्रवेश

भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति के अनुरूप तथा मित्र देशों के साथ संबंधों के दायरे के विस्तार हेतु भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत सुमित्रा, दक्षिणी हिंद महासागर एवं पश्चिमी प्रशांत में अपनी परिचालनात्मक तैनाती के भाग के रूप में, 26 से 29 अक्टूबर 16 को तीन दिन की यात्रा पर सुवा, फिजी पहुंचा।

आईएनएस सुमित्रा की सुवा फिजी यात्रा (26-29 अक्टूबर 16)

आरएफएमएफ बैंड का प्रदर्शन

इस यात्रा का उद्देश्य, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना तथा समुद्रिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करना है। सरयू श्रेणी के चौथे जहाज, सुमित्रा का डिजाइन पूर्णतः स्वदेशी है, जिसका निर्माण मैसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, भारत ने किया है। वर्ष 2014 में कमीशन के बाद से इस जहाज को कई संक्रियात्मक कार्यों के लिए तैनात किया गया है, जिसमें 'ऑपरेशन राहत' सबसे उल्लेखनीय है। इस अभियान के दौरान वर्ष 2015 में युद्धग्रस्त यमन से विभिन्न देशों के कर्मियों को निकालने की आवश्यकता थी। इस जहाज का परिसर 6,500 नॉटिकल मील है और यह ध्रुव/चेतक हेलीकॉप्टरों को ले जाने में सक्षम है। इस जहाज की कमान कमांडर के. पी. श्रीशन के हाथों में है।

आईएनएस सुमित्रा की सुवा फिजी यात्रा (26-29 अक्टूबर 16)

कमान अधिकारी की श्री चंदू उमरिया, लॉर्ड मेयर से मुलाकात

बंदरगाह में प्रवास के दौरान भारतीय एवं फिजी नौसेनाओं के बीच सहयोग और आपसी समझ को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, फिजी सरकार एवं फिजी नौसेना के गणमान्य व्यक्तियों के साथ आधिकारिक मुलाकात और बातचीत, स्थानीय जनता का जहाज पर भ्रमण, भारतीय नौसेना कर्मियों के दौरे तथा दोनों नौसेना के कर्मियों के बीच पेशेवर बातचीत की योजना भी बनाई गई है। जहाज के चालक दल सामुदायिक सेवा, खेल-कूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। यह जहाज भारत सरकार की ओर से फिजी को उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री के एक भाग के तौर पर पांच टन बीज भी ले जा रहा है। प्रस्थान से पूर्व, जहाज के फिजी नौसेना जहाजों के साथ एक जलयात्रा अभ्यास (पैसएक्स) में भाग लेने की संभावना है। (टीबीसी)


आईएनएस सुमित्रा की सुवा फिजी यात्रा (26-29 अक्टूबर 16)

सुमित्रा जहाज पर महामहिम राते इन्के कुबुआबोला, रक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री, फिजी गणराज्य

भारत और फिजी के बीच के सांस्कृतिक संबंधों का लंबा इतिहास रहा है, जिसकी शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी। हाल के दिनों में उच्च स्तरीय वार्ताओं एवं आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंध काफी बेहतर हुए हैं। नवंबर 2014 में भारत के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने फिजी का दौरा किया। आईएनएस सुमित्रा की सुवा यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे तथा दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में समुद्रिक सुरक्षा एवं शांति को बरकरार रखने में भी मदद मिलेगी।

आईएनएस सुमित्रा की सुवा फिजी यात्रा (26-29 अक्टूबर 16)

सुमित्रा जहाज पर महामहिम राते इन्के कुबुआबोला, रक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री, फिजी गणराज्य

 

Pages

  • 1
Back to Top