एसएआर - मालदीव का लैंडिंग क्राफ्ट 'मारिया 3'

एसएआर - मालदीव का लैंडिंग क्राफ्ट 'मारिया 3''

20 मई, 2017 की शाम भारतीय नौसेना के जहाज किर्च तथा एक आईएन डोर्नियर विमान ने मालदीव के लैंडिंग क्राफ्ट 'मारिया 3' को ढूँढने और सहायता उपलब्ध कराने में मदद की। यह पोत माले के दक्षिण-पूर्व दिशा में 135 नॉटिकल मील की दूरी पर भटक गया था और जब भारतीय नौसेना ने इसे ढूँढ निकाला तब यह अपने आखिरी ज्ञात स्थान से 60 नॉटिकल मील की दूरी पर था। लैंडिंग क्राफ्ट का फॉर्वर्ड रैम्प टूट चुका था जिसके कारण वह आगे बढ़ने में असमर्थ था। पोत पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है। इस पोत को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए 21 मई, 2017 की सुबह एक संयुक्त बोर्डिंग पार्टी को भेजा गया।

एसएआर - मालदीव का लैंडिंग क्राफ्ट 'मारिया 3'

एसएआर - मालदीव का लैंडिंग क्राफ्ट 'मारिया 3'

एसएआर - मालदीव का लैंडिंग क्राफ्ट 'मारिया 3'

एसएआर - मालदीव का लैंडिंग क्राफ्ट 'मारिया 3'

Back to Top