युद्ध सेवा पदक

Yuddh Seva Medal

प्राधिकार

दिनांक 26 जून, 1980 की राष्ट्रपति सचिवालय अधिसूचना सं. 40-Pres/80.

पात्रता की शर्तें

युद्ध/संघर्ष/युद्धस्थिति के दौरान उच्च कोटि के आदेश की विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

पात्रों की श्रेणियाँ

सेना, नौसेना, वायुसेना के साथ-साथ प्रादेशिक सेना की टुकड़ियां अतिरिक्त सैन्य बल एवं रिजर्व बल, अथवा विधि दवारा स्थापित किसी भी सशस्त्र बल के सभी रैंकों के सैनिक व अधिकारी।

पदक और रिबन की बनावट

पदक यह पदक गोलाकार होता है जिसका व्यास 35 मिमी होता है, और इसे नियत साज़-सामान के साथ एक सपाट क्षैतिज पट्टी में फिट किया जाता है। इसके अग्र-भाग में राजकीय चिह्न तथा इसके बाह्य सिरे पर हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में उत्कीर्णन होता है। इसके पृष्ठभाग पर पाँच बिंदुओं वाला एक सितारा बना होता है।

रिबन सुनहरे रंग का रिबन लाल रंग की तीन खड़ी रेखाओं द्वारा चार बराबर भागों में विभाजित होता है। अगर किसी पदक प्राप्तकर्ता को एक बार फिर इस पदक से सम्मानित किया जाता है, तो इस प्रकार के प्रत्येक पुरस्कार के लिए उसे एक पट्टी से सम्मानित किया जाएगा, जिसे पदक से संलग्न रिबन से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक पट्टी के लिए, सरकार द्वारा अनुमोदित प्रतिरूप के लघु प्रतीक चिह्न को रिबन में जोड़ा जाएगा। यह सम्मान मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।

Back to Top