28वीं भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती 05-15 सितंबर 19

28वीं भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती
05-15 सितंबर 19

भारतीय नौसेना (भा नौ) और रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (भारत-थाई कोर्पट) के 28वें संस्करण का आयोजन 05 - 15 सितंबर 2019 तक किया जा रहा है। भारतीय नौसेना (भा नौ) पोत केसरी और महामहिम के थाईलैंड पोत (एचटीएमएस) क्राबुरी साथ में दोनों नौसेनाओं के समुद्री गश्ती विमान कोर्पेट में भाग ले रहे हैं।

भा नौ के पोत और अंडमान व निकोबार कमान का विमान 2003 से ही रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) के साथ द्विवार्षिक समन्वित गश्ती (कोर्पेट) में भाग ले रहे हैं। भारत-थाई कोर्पेट का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र समुद्री नियम सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) का असरदार क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होता है, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा व संरक्षण, समुद्री वातावरण का संरक्षण, मछली पकड़ने की अनियंत्रित गतिविधियों/नशीली वस्तुओं की तस्करी/पायरेसी की रोकथाम व दमन, तस्करी, अवैध अप्रवासन की रोकथाम के लिए जानकारी का आदान-प्रदान करने और समुद्र में खोज व बचाव कार्य के आयोजन से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई है।

भारत-थाई कोर्पेट के 28वें चक्र के लिए एकल योजना सम्मेलन वास्ते भा नौ डोर्नियर और साथ में चालक दल 05 सितंबर 19 को बैंकाक, थाईलैंड पहुँचा। कोर्पेट और साथ में दोनों नौसेनाओं के पोतों/ विमान के बीच संयुक्त अभ्यास के समय निर्धारण और आयोजन के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

भारत-थाई कोर्पेट का 28वां चक्र भारत और थाईलैंड के बीच मजबूत रिश्तों और समुद्री सहयोग को और बढ़ाएगा। कोर्पेट इस क्षेत्र में अच्छे समुद्री इंतजाम द्वारा सुरक्षा प्राप्त शांत हिंद महासागर की दृढ़ इच्छा का वास्तविक प्रतीक है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top