27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

इंडो-थाई समन्वित गश्ती (कोर्पेट) के समापन समारोह के लिए आईएनएलसीयू एल-51 का फुकेट, थाईलैंड का दौरा इंडो-थाई कारपेट के 27वें संस्करण की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर में हुई जिसमें भारतीय नौसेना के आईएनएलसीयू एल-51 और डोर्नियर एयरक्राफ्ट और रॉयल थाईलैंड नौसेना के एचटीएमएस सोंगखला और डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भाग लिया। कोर्पेट का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र समुद्री नियम सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) का असरदार क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होता है, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा व संरक्षण, समुद्री वातावरण का संरक्षण, मछली पकड़ने की अवैध गतिविधियों, नशीली वस्तुओं की तस्करी, पायरेसी की रोकथाम व दमन, तस्करी व अवैध अप्रवासन की रोकथाम के लिए जानकारी का आदान-प्रदान करने और समुद्र में खोज व बचाव कार्य के आयोजन से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाती है। कोर्पेट इस क्षेत्र में अच्छी समुद्री व्यवस्था कायम करते हुए हिंद महासागर में शांति बनाए रखने की मजबूत इच्छा का एक वास्तविक प्रतीक है। भारतीय नौसेना के पोत व वायुयान वर्ष 2003 से ही रॉयल थाई नेवी के साथ कोर्पेट में भाग लेते आ रहे हैं।

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

27वीं इंडो थाई समन्वित गश्ती

Back to Top